VIDEO: पलंग के नीचे छिपा था प्रेमी, ससुर ने पकड़ लिया तो बहू ने दे दी जान

सूरत। शहर के रुस्तमपुरा इलाके में सोमवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता को उसके ससुर ने प्रेमी के साथ घर में पकड़ लिया था। बदनामी के डर की वजह से बहू ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आज सुबह परिवार को सौंप दिया। पलंग के नीचे छिपा था प्रेमी…

रुस्तमपुरा इलाके के पार्क एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले कृणाल कापडिया डाइंग प्रिंटिंग मिल में सुपरवाइजर हैं। कृणाल की शादी करीब 5 साल पहले मोहिनी से हुई थी। परिवार में अब 4 साल का बेटा भी है। मंगलवार दोपहर को मोहिनी घर पर अकेली थी। पति नौकरी पर, बेटा स्कूल और ससुर किसी काम से घर से बाहर थे।

मनोजभाई के पिता पुरुषोत्तम के बताए अनुसार वे किसी सरकारी अधिकारी से मिलने गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसलिए जल्द ही घर लौट आए। उन्होंने बहू मोहिनी के अलावा घर में किसी व्यक्ति के होने की आहट सुनी। वहीं, मोहिनी ने भी काफी देर से दरवाजा खोला। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। पुरुषोत्तम भी उसके पीछे-पीछे कमरे तक जा पहुंचे और छानबीन करने लगे। इसी दौरान उन्हें बेडरूम में पलंग के नीचे एक लड़का छिपा हुआ दिखाई दिया। पुरुषोत्तम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भाग निकला। पुरुषोत्तम भी उसके पीछे भागे। कुछ देर बाद जब वे वापस घर लौटे तो मानसी को कमरे में फंदे पर लटकते देखा। उन्होंने पड़ोसियों व बेटे को इसी सूचना दी। दरअसल, वह लड़का मोहिनी का प्रेमी था, जिसकी पहचान धर्मेश के रूप में हुई है। धर्मेश भी विवाहित है।

सामने आया वीडियो
पुलिस ने इस वारदात के बाद अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें दिखाई दिया कि मोहिनी खुद पहले धर्मेश को बुलाने अपार्टमेंट के बाहर आती है। इसके बाद धर्मेश फोन पर बात करने के बहाने अपार्टमेंट में दाखिल होता है। सुसाइड के बाद मोहिनी को उसका पति कृणाल कंधे पर रखकर अस्पताल की ओर भागते हुए भी नजर आ रहा है।

विडियो देख कर जानिए क्या हे पूरी कहानी !

Related posts

Leave a Comment