यहां I Love You बोलने के लिए चुकाने पड़ते हैं 13 करोड़ रुपए !

0
153
Share on Facebook
Tweet on Twitter
कहते हैं प्यार अनमोल होता है, लेकिन इस प्यार का इजहार करने के लिए यहां आपको 13 करोड़ रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी कहीं होता है कि दिल की बात कहने के लिए भी कीमत चुकानी पड़े। पर यह सच है।

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार सिंगापुर का सी ला वी रेस्टोरेंट दुनिया का सबसे महंगा डेटिंग रेस्टोरेंट है। यहां अपने पार्टनर को डेटिंग पर लाने के लिए 20 लाख डॉलर यानी कि करीब 13.4 करोड़ रुपए चुकाने पड़ते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां 8 घंटे तक रह सकते हैं।

2-21

 

इस रेस्टोरेंट को सिंगापुर के सी ला वी और वर्ल्ड ऑफ डायमंड ग्रुप ने बताया है। 15 साल से यह रेस्टोरेंट में दुनियाभर के लोगों को सर्विस दे रहा है। यहां कई कपल्स ने अलग-अलग अंदाज में अपने पार्टनर को आई लव यू कहा है। यहां का माहौल बेहद रोमांटिक बनाया गया है ताकि आप हर पल को फील कर सकें।

इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यह जमीन से 150 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है। यहां बैठने के बाद आपको लगता है कि आप आसमान में बैठे हुए है। अलग अलग क्यूबिकल के ऊपर दिल सेफ वाले छत इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं।

 

3-20

यहां प्रपोजल के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। आपको एक प्लेट में सजी हुई आइसक्रीम दी जाती है और इसे खाने के लिए सोने का चम्मच दिया जाता है। इस प्लेट में आइसक्रीम के साथ साथ आपको अपेन पार्टनर को पहनाने के लिए डायमंड रिंग भी दी जाती है।

LEAVE A REPLY